फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: निर्माण के 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी सैलई गांव की सड़क

विज्ञापन
फोटो30कासगंज के गांव सैलई में सड़क से उखड़ी बजरी को दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सैलई गांव में 1.44 करोड़ रुपये की लागत से बनी एक सड़क महज 15 दिनों में उखड़ने लगी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित इस सड़क की डामर परत गायब हो गई है और गिट्टियां बिखर रही हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के आदेशों के विपरीत है। लोक निर्माण विभाग ने अमांपुर रोड से सैलई गांव की ओर जाने वाली इस जर्जर सड़क का निर्माण 15 दिन पहले पूरा कराया था। यह मार्ग रायपुर पटना, गुड़गुड़ी, हथलेंडी, हरनाथपुर, मुसावली, किशोरपुर और दरुआपुर सहित कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। गांव सैलई निवासी साहब सिंह ने बताया कि सड़क बनने के तुरंत बाद ही उसकी सतह उखड़ने लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गिट्टियां बिखर गई हैं और डामर की परत क्षतिग्रस्त हो गई है। घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नई सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की बात
-सड़क निर्माण पर सरकार ने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए हैं, लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए जाने से सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। यदि समय रहते सड़क की जांच नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में इसकी स्थिति और खराब हो सकती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। -अनिल ,निवासी सैलई
विज्ञापन

-गांव में बनाई गई सड़क में जगह-जगह से गिट्टियां उखड़ रही हैं। सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। बरसात में यह सड़क जर्जर हो जाएगी और लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी। निर्माण कार्य की तकनीकी जांच और गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। - राकेश कुमार, निवासी सैलई


वर्जन :
-अमांपुर रोड से गांव सैलई की ओर जाने वाली सड़क निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत लोगों से प्राप्त हुई है। एई व जेई को सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। सड़क निर्माण के भुगतान पर रोक लगाई गई है। -ज्ञान प्रकाश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें