फोटो03कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर बैठे मृतक तिलक सिंह के परिजन । संवाद
कासगंज। सोरोंजी के गांव मानपुर नगरिया में मंगलवार की शाम तालाब में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वह गांव के पास बने तालाब से मछली पकड़ने गए थे।
गांव मानपुर नगरिया निवासी तिलक सिंह (60) मंगलवार की शाम 6 बजे गांव के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गए। रात को तालाब के पास गुजर रहे कुछ लोगों ने उनका शव पानी में देखा तो शोर मचा दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और परिजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की तालाब में डूबकर मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
फोटो03कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर बैठे मृतक तिलक सिंह के परिजन । संवाद