फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंद मकान को खंगालने वाले 2 चोर गिरफ्तार, 4 लाख की ज्वैलरी बरामद

विज्ञापन
फोटो31सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किए आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी के लहरा रोड स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 4 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और 5,200 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

सोरोंजी के मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी सुंदरपाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 28/29 अक्तूबर 2026 की रात में उनका पूरा परिवार नगरिया स्थित अपने दूसरे मकान पर गया हुआ था। इस दौरान लहरा रोड स्थित उनके बंद मकान के ताले तोड़कर चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर और बक्से तोड़कर पूरा सामान बिखेर दिया और सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस टीमों ने चेकिंग के दौरान सोरोंजी के मेला ग्राउंड से चोरी की वारदात में शामिल आरोपी सनी जाटव और शिवम उर्फ भूरा निवासी बदरिया को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के करीब 4 लाख रुपये के जेवर और 5,200 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। - ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें