कासगंज में भारत की जीत पर आतिशबाजी करते युवा। संवाद
कासगंज। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि भारतीय टीम ने इस जीत के साथ एक बार फिर दिखा दिया कि वह विश्व विजेता था, है और रहेगा...।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 52 की पारी खेली। संजू 46 गेंदों में 89 रन बनाकर 203 के स्कोर पर आउट हुए। भारत की टीम ने 20 ओवर में 256 का लक्ष्य न्यूजीलैंड को दिया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के शुरूआती बल्लेबाज जल्दी आउट होकर पवेलियन की ओर लौट गए। 19 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संवाद
कासगंज में भारत की जीत पर आतिशबाजी करते युवा। संवाद
कासगंज में भारत की जीत पर आतिशबाजी करते युवा। संवाद
कासगंज में भारत की जीत पर आतिशबाजी करते युवा। संवाद