फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर : टीकाकरण की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुरा में शनिवार को एचपीवी जागरूकता कैंप का आयोजन किया। कैंप में किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण के लिए व उनके अभिभावकों को जागरूक किया गया। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने की अपील की गई।कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियम यादव के नेतृत्व में एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 14-15 वर्ष आयु की किशोरियों को यह वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। डॉ. यादव ने कहा कि समय पर टीकाकरण करवाना स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कैंप में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं ने भी किशोरियों और उनके परिजनों को जागरूक किया तथा उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें