फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
फोटो12पटियाली में सड़क हादसे में घायलहुए लोगों को एंबुलेंस से उपचार के लिए ले जाते कर्मी। स्र
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव अलीपुर दादर के पास शनिवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नगला पन्नी निवासी हेमंत (17) पुत्र प्रह्लाद शनिवार की सुबह अपनी बाइक से गांव से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर दरियावगंज निवासी नीरज (32), रवीना (16) पुत्री सतीश व ऋषभ (7) सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से हेमंत को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र भेजा तो वहीं नीरज, रवीना और ऋषभ को पटियाली स्वास्थ्य ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया। नीरज के परिवार में उसकी भतीजी स्वाति पुत्री रामनिवास की शादी थी। शनिवार रात एटा से बरात आनी थी। नीरज अपनी भतीजी और भतीजे के साथ शादी का सामान खरीदकर लौट रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें