फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी शुरू

विज्ञापन
फोटो 33 - कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में प्र​शिक्षण लेते निकाय के कर्मी। स्
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं और पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भारत सरकार हर वर्ष नगर पंचायत और नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराती है। इसी क्रम में जिले में 20 अप्रैल से सर्वेक्षण प्रस्तावित है। इसके लिए सभी निकायों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान कर्मियों को निकाय के ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसमें वार्डों की संख्या, सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़ा उठाने वाले वाहनों का विवरण सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए।
डीपीएम राजदीप ने बताया कि निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने से रोका जाए और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डलवाया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एलबीसी अभिषेक अग्रवाल, डीसीओ गजेंद्र राजपूत सहित विभिन्न निकायों के लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें