फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भीषण गर्मी से पहले करा लें स्मार्ट मीटर रिचार्ज

विज्ञापन
फोटो 12 - पटियाली में घर-घर जाकर बकाएदारों को स्मार्ट मीटर में रीचार्ज करने की जानकारी देने पहु
विज्ञापन
पटियाली। विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह ने बुधवार को अपनी टीम के साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाया। यह अभियान विद्युत अधीक्षण अभियंता नंद किशोर के निर्देश और अधिशाषी अभियंता पीयूष कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। उपखंड अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सब डिविजन क्षेत्र में लगभग 945 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके मीटर रिचार्ज नहीं हैं। राकेश सिंह ने कहा कि उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर समय रहते रिचार्ज करा लें। इससे उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राकेश सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने स्मार्ट मीटर तुरंत रिचार्ज कराएं। उन्होंने जोर दिया कि समय पर रिचार्ज न होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बड़ी असुविधा होगी।
विज्ञापन

अवर अभियंता नीरज गौड़ ने कहा कि यदि बंदरों या आंधी जैसी किसी वजह से पोल से केबल टूटती है। तो उपभोक्ता तुरंत बिजली घर को सूचना दें। इस दौरान प्रभारी जेई अजय तोमर, आदेश कुमार, बृजेश सिंह, राजेश कुमार, शिव कुमार सहित निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें