फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारिश ने रोकी रोडवेज की रफ्तार, बस अड्डे पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मूसलाधार बारिश ने कासगंज रोडवेज की रफ्तार पर असर डाला है। लगातार हो रही वर्षा के कारण बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही काफी कम हो गई है। कई बसें निर्धारित समय पर रवाना तो हुईं, लेकिन उनमें यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इससे रोडवेज की दैनिक आय भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ रोडवेज की सेवाओं पर भी दिखाई दिया। लोगों ने जरूरी न होने पर यात्रा टाल दी। शनिवार को बस अड्डे पर सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की चहल-पहल काफी कम रही। बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी नजर आईं, जबकि कुछ बसें कम यात्री भार के साथ ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, बरेली समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर संचालित बसों में भी यात्री भार कम दिखाई दिया। टिकट बिक्री में कमी आने से रोडवेज की आय पर इसका सीधा असर पड़ा। दिल्ली जाने वाली एक बस में केवल एक यात्री राघवेंद्र बैठा मिला।



मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में फिर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। फिलहाल लगातार बारिश के कारण परिवहन निगम को आय में कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लोड फैक्टर की स्थिति स्पष्ट होगी और यात्रियों की संख्या व आय में हुई कमी का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। - अनुराधा धाकरे, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें