फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 9,930 अभ्यर्थियों ने किया रियायती टिकट पर सफर

विज्ञापन
फोटो16कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज बसों में दी गई 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने उठाया। परिवहन निगम ने परिचालकों से प्राप्त रियायती टिकटों का पूरा डाटा संकलित कर लिया है। अब यह आंकड़ा मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जहां सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट को संकलित कर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा अवधि में दी गई इस सुविधा से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
जिले में 8, 9 और 10 जून को आयोजित हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को यात्रा में बड़ी राहत दी गई। शासन के निर्देश पर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराये की छूट प्रदान की गई। इसका लाभ 9,930 अभ्यर्थियों ने उठाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही परिवहन निगम ने रियायती टिकटों से संबंधित आंकड़ों को संकलित कर लिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार बस परिचालकों से प्राप्त विवरण को एकत्र कर लिया गया है। तीन दिनों तक चली परीक्षा के दौरान जारी किए गए रियायती टिकटों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कितने अभ्यर्थियों ने इस सुविधा का उपयोग किया। परिवहन विभाग अब संकलित डाटा को मुख्यालय भेजने की तैयारी में जुटा है। मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों का परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों को आर्थिक राहत देना और परीक्षा केंद्रों तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करना था। लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों ने जिले में पुलिस आरक्षी परीक्षा के दौरान 50 फीसद टिकट किराए का लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें