फोटो09कासगंज के लक्ष्मीगंज हाथी गेट में फसा टैक्टर- ट्रॉली । संवाद
कासगंज। नदरई गेट क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज–हाथी गेट मार्ग पर रविवार सुबह ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से यातायात बाधित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने के कारण मार्ग पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्ष्मीगंज की ओर से सामान लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह करीब आठ बजे गांधी मूर्ति की ओर जा रही थी। ट्रॉली में क्षमता से अधिक सामान लदे होने के कारण जैसे ही वाहन हाथी गेट के संकरे मार्ग पर पहुंचा, वह वहीं फंस गया। स्थानीय निवासी प्रतीक बिरला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंसने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। मजबूरी में लोगों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ा। संवाद