फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मेले में सर्दी, खांसी, बुखार के आए मरीज

विज्ञापन
फोटो58मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेला में ठंड के मौसम का असर दिखाई दिया। मेले में सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। चिकित्सकों ने उपचार के साथ मरीजों को आवश्यक सलाह दी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 99 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। बुखार, सर्दी खांसी, सांस और त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीजों पहुंचे। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप, सुरेंद्र और एएनएम रेखा अनुष्का आदि मौजूद रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 73 मरीज पहुंचे। डॉ. शुभम मंगला, आयुष चिकित्सक डॉ. गीता वर्मा, डॉ. दुर्गेश ने बुखार, सांस और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम शिल्पी ,शिवानी जैन, महिला स्वास्थ्य परिचारिका ललिता गौतम, सपोर्ट स्टाफ रवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्ता, थाना गांव, पावल ढेरा, करमपुर बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें