फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
फोटो25मृतक धनीराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव मेमड़ा के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी में थाना भोगांव के गांव विनोदपुर निवासी धनीराम (50) रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव के अनिल (50) दवा लेने के लिए सिढ़पुरा आए थे। वह दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर गांव मेमड़ा गेट के पास मोड पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरों कार ने उनकी बाइक में मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पड़े मिले मोबाइल से दोनों युवकों की शिनाख्त धनीराम व अनिल के रूप में की। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। धनीराम की पत्नी सुनीता व बहन जानकी व अन्य परिजन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि धनीराम व अनिल दवा लेने के लिए सिढ़पुरा के पास किसी गांव में आए थे। वह दवा लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें