फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलटी टाटा मैजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर बाइली गांव के पास मंगलवार को एक टाटा मैजिक और सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे। इनमें से तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार को अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर बाइली गांव के पास हुआ। जहां मटर से भरी टाटा मैजिक ने और सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे के बाद टाटा मैजिक पलट गई। जबकि ई-रिक्शा टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय ई-रिक्शा पर माेहनपाल पुत्र रामदयाल, राजेश पुत्र नन्दलाल, गंगा देवी पत्नी रामदयाल निवासी गांव नगला चमन, प्रदीप पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला बधा, राम सुधा पत्नी बलवीर निवासी गांव नगला इमलिया, रूपवती पत्नी नाथुराम निवासी जिला एटा और सौदान सिंह सवार थे। इनमें से मोहनपाल, राम सुधा और रूपवती को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अमांपुर पीएचसी में इलाज के लिए भेजा। अमांपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई थी। इसमें ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाकर वाहनों को थाने में खड़ा करा लिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें