फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दुलाई में बंद प्राथमिक विद्यालय को खुलवाने के लिए सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो37गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दुलाई में पेयरिंग के नाम पर बंद किए गए प्राथमिक विद्य
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव दुलाई में प्राथमिक विद्यालय को पेयरिंग (विलय) के नाम पर बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के खुलेगा स्कूल तो पढ़ेगा पीडीए अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्यालय को पुनः खुलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दुलाई के प्राथमिक विद्यालय को चिरोला गांव के स्कूल के साथ संबद्ध कर दिया गया है, जिसकी दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। उन्होंने इस दूरी को छोटे बच्चों के लिए रोज पैदल आना बेहद कठिन और असुरक्षित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयरिंग के नाम पर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर सीधा कुठाराघात है।
उन्होंने आगे कहा कि जो गरीब परिवार निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस देने में असमर्थ हैं, उनके बच्चों का भविष्य इन फैसलों से अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में विलय के नाम पर हजारों प्राथमिक विद्यालयों को बंद या संबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दुलाई के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने और इसे जनहित में यथाशीघ्र पुनः खुलवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्याराम शाक्य, असलम अंसारी, राजकुमार मिश्रा, सत्यवीर सिंह, पुष्पेंद्र शाक्य, विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें