फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो43बंग्लादेश हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हिंदूवादी संगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की ओर से की जा रही हिंसा से जिले के हिंदूवादी संगठनों में कड़ा आक्रोश है। हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदू श्रमिक दीपदास की हत्या की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक जिहाद का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

विहिप बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि कट्टरपंथी तत्वों की भीड़ ने पीट पीटकर श्रमिक दीपू दास की हत्या कर दी ओर दहशत फैलाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया। संगठनों ने हिंदू विरोधी हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला और कट्टरपंथी हिंसा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिलामंत्री नवीन सक्सेना, विभाग मंत्री विनय राज पन्नू, विभाग संगठन मंत्री कपिल, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व संजय गौड़, प्रांत अधिकारी जगदीश बिरथरे, नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश आर्य, नगर संयोजक बजरंग दल सत्येंद्र सिंह, आर्य समाज मंत्री सर्वोत्तम शर्मा, प्रेमचंद साहू, अमित पाटकर, सचिन, आलोक सक्सेना, सुरेश मिश्रा, ललित बिड़ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें