फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, मारपीट में सेल्समैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड पर गांव हनौता में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर रात लूट के इरादे से आए अज्ञात हमलावरों ने मारपीट की थी। इससे सेल्समैन घायल हो गया था। वहीं, हमलावरों ने गार्ड से असलहा छीनने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमांपुर रोड पर गांव हनौता निवासी प्रवीन कुमार का गल्ला मंडी के पास राधे-राधे फिलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोल पंप है। उन्होंने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि टेंपो से एक महिला समेत कुछ अज्ञात लोग शनिवार की देर रात करीब 1 बजे उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सेल्समैन हरेंद्र से टेंपो में पेट्रोल डालने को कहा। फिर अचानक पेट्रोल कम डालने की बात कहते हुए आरोपियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। दो आरोपी पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसने का प्रयास करने लगे तो गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए गार्ड से असलहा छीन लिया और उसके बल पर सेल्समैनों से रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर सेल्समैन और गार्ड की पिटाई कर दी। इस दौरान सेल्समैन हरेंद्र घायल हो गया, जबकि दूसरे सेल्समैन के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें