फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 9.50 लाख से अधिक मतदाताओं के साथ बढ़ी लोकतंत्र की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंचायत चुनाव से पहले जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है, जिससे गांव-गांव में चुनावी हलचल तेज हो गई है। संशोधित सूची के अनुसार अब जिले की 423 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,50,931 हो गई है, जबकि वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में यह संख्या 9,06,033 थी।इस वृद्धि के साथ ग्रामीण लोकतंत्र की भागीदारी और अधिक मजबूत हुई है। प्रशासन ने संशोधित मतदाता सूची को सभी ब्लॉक, तहसील और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) तक पहुंचा दिया है, जिससे आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति मिल गई है।
विज्ञापन

सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही मतदाता संबंधी दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया भी पूर्ण मानी जा रही है। अब प्रशासनिक स्तर पर आगे की चुनावी तैयारियों पर फोकस किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। मतदाता अपने बीएलओ से सूची देख सकते हैं। इसके अलावा तहसील व विकास खंड कार्यालय से भी सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें