फोटो20पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को राहत और बचाव कार्य के बारे में जानका
कासगंज। 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद की टीम ने जिला प्रशासन के समन्वय से एसबीआर इंटर कॉलेज, पटियाली में स्कूल सेफ्टी एवं आपदा जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान, भूकंप की स्थिति में ड्रॉप, कवर एवं होल्ड तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक उपचार, और गले में भोजन या अन्य वस्तु फंस जाने की स्थिति में अपनाई जाने वाली जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी भी दी गई। घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, स्ट्रेचर के सही उपयोग, और आपदा के दौरान त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया।
एनडीआरएफ टीम, जिसका नेतृत्व टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता ने किया, ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आकाशीय बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अभियान के दौरान, आकाशीय बिजली से बचाव और पूर्व चेतावनी प्रणालियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। एनडीआरएफ टीम ने ''सचेत'' और ''दामिनी'' ऐप के बारे में भी जानकारी दी।