फोटो23जर्जर बस के टूटे फर्श को देखता बालक।संवाद
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर शनिवार को हुए स्कूल बस हादसे में बच्ची अनन्या की मौत का कारण बस की जर्जर हालत थी।
माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय, भुड़िया दादों, अलीगढ़ जनपद की यह बस पूरी तरह कंडम थी और प्रतिदिन 40 से 50 बच्चों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल हो रही थी। जांच में सामने आया है कि बस संचालन के योग्य नहीं थी, फिर भी स्कूल संचालक लापरवाही से इसे चला रहे थे। दादों के आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चे इसी कंडम बस से स्कूल आते-जाते थे। स्कूल संचालक जहां इस जर्जर बस को चलाकर लापरवाह बने हुए थे।
बस का फर्श कई जगह से गल चुका था और लकड़ी पर बना हुआ था। बस की कोई भी सीट सही सलामत नहीं थी।
जिस स्थान पर मासूम अनन्या बैठी थी, वहां का फर्श टूटकर गिर गया था, और बस के अन्य हिस्सों में भी फर्श टूटा हुआ व दरारें मौजूद थीं। बस का डैशबोर्ड भी टूटा हुआ था और उसमें लगे स्विच काम नहीं कर रहे थे। जुगाड़ करके उसमें स्विच लगाए गए थे, और टूटे हुए डैशबोर्ड के कवर को साधने के लिए पेड़ की टहनी का इस्तेमाल किया गया था। संवाद