फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 24 साल पुराने हादसे में जीप चालक दोषी, एक साल की कैद व एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। करीब 24 साल पुराने एक सड़क हादसे में अदालत ने जीप चालक धनपाल को दोषी करार दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खान जीशान मसूद की अदालत ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अभियुक्त को सजा और अर्थदंड से दंडित किया गया है।अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए के तहत धनपाल को दोषी पाया। उसे एक वर्ष के साधारण कारावास के साथ 1 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। यह मामला वर्ष 2002 का है। अभियोजन के अनुसार, यह हादसा 28 जून 2002 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ था। कासगंज क्षेत्र में सत्यम धर्मकांटा के पास चामुंडा गेट, सोरों सड़क पर एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही जीप ने नसरीन को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। नसरीन के भाई पप्पू ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विस्तार से विचार किया। इसके बाद आरोपी धनपाल को दोषी ठहराया गया। धारा 279 के तहत उसे तीन माह का साधारण कारावास दिया गया। धारा 304ए के तहत एक वर्ष का साधारण कारावास और 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा और दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें