फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: होली पर्व पर जोधपुर-मऊ जंक्शन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
फोटो35कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। आगामी होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से जोधपुर-मऊ जंक्शन के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन एक से 31 मार्च तक होगा। इस मार्ग पर ट्रेन के चलाए जाने से लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन

पर्व मनाने के लिए लोग दूर-दराज से अपने घर की ओर लौटते हैं। इससे ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ट्रेनों में भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-मऊ जंक्शन के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन चलाई है। जोधपुर से मऊ जंक्शन के लिए यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन का संचालन एक से 29 मार्च तक होगा। वहीं, मऊ जंक्शन से जोधपुर के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। यह ट्रेन तीन से 31 मार्च तक चलेगी। जोधपुर से रविवार की शाम 5 बजे छूटने के बाद पीपर रोड, गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, रेन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी , नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दूसरे दिन सोमवार को बांदीकुई जंक्शन रात 12:55 बजे पहुंचने के बाद, मंडावर महुवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज जंक्शन सुबह 6:05 बजे पहुंचने के बाद, फर्रुखाबाद जंक्शन, कन्नौज , कानपुर अनवरगंज , कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग , अयोध्या कैंट , अयोध्याधाम जंक्शन , शाहगंज जंक्शन , खोरासन रोड , आजमगढ़ , मुहम्मदाबाद से छूटकर मऊ जंक्शन रात में 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार को मऊ जंक्शन से जोधपुर के लिए सुबह 4 बजे रवाना होगी। इसी मार्ग से होते हुए दूसरे दिन 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में चार सामान्य सहित 20 कोच लगाए गए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ जंक्शन से जोधपुर के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन एक से 31 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें