फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कम गहराई वाले हैंडपंपों के पानी की होगी जांच

विज्ञापन
फोटो 08 -सिढ़पुरा के गांव पिथनपुर में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए गहराई वाले हैंडपंपों पर लाल
विज्ञापन
सिढ़पुरा। संचारी रोगों की रोकथाम और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम पंचायत पिथनपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांव में व्यापक साफ-सफाई कर संभावित संक्रमण के स्रोतों को समाप्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सहायक विकास अधिकारी पंचायत संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों की टीम ने गांव की गलियों और नालियों की सफाई की। झाड़ियों की कटाई भी हुई। जलभराव वाले स्थानों को साफ कराया, ताकि मच्छरों और मक्खियों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके।
अभियान के दौरान कम गहराई वाले हैंडपंपों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाया गया। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि ऐसे हैंडपंपों के पानी का उपयोग गुणवत्ता जांच के बाद ही करें। बताया कि स्वच्छता बनाए रखने और दूषित जल के उपयोग से बचने से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम में मदद मिलेगी। इस मौके पर राकेश कुमार, अशोक कुमार, फुलवारी, शीलेंद्र, डोरी लाल सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें