फोटो05सोरोंजी का राजकीय बस स्टैंड ।संवाद
सोरों। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को पत्र भेजकर तीर्थनगरी के राजकीय बस स्टैंड के कायाकल्प की मांग की है। पत्र के माध्यम से बस स्टैंड की जर्जर अवस्था से अवगत कराया है।
पालिकाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि तीर्थनगरी में प्रतिदिन राजस्थान, एमपी, गुजरात, नेपाल आदि देश के विभिन्न अंचलों से श्रद्धालु अपने मृतक परिजनों का अस्थि विसर्जन , पिंड दान व श्राद्ध करने तथा गंगा स्नान करने आते हैं। लेकिन बस स्टैंड में आधारभूत सुविधाओं पेयजल, प्रशाधन केंद्र, अतिथि कक्ष, प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। बाईपास से निकलने वाली रोडवेज बसों का स्टॉपेज तीर्थनगरी के बस स्टैंड पर न होना बड़ी समस्या है। परिवहन निगम की बसें बस स्टैंड में नहीं आतीं। तीर्थनगरी से ग्वालियर, मुरैना, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, आगरा, दिल्ली, लखनऊ जाने वाले यात्री बसें न मिलने से परेशान रहते हैं।