फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों से नहा उठा शहर का कोना-कोना

विज्ञापन
फोटो 30 - दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपकों से सजा कासगंज के प्रभु पार्क। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मकान, कहीं झालरों से सजे बाजार तो कहीं आकर्षक विद्युत सजावट से दमकते प्रतिष्ठान। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार रात तस्वीर ही बदल गई। शहर का कोना-कोना रोशनी से नहा उठा और हर तरफ उत्साह, उमंग व उल्लास का माहौल नजर आया। ऐसा लगा मानो पूरा शहर रोशनी की चादर ओढ़कर दीपोत्सव के स्वागत में सज-धजकर तैयार हो गया हो।
विज्ञापन

दिवाली मनाने को लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, लाइटों, दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया। मकानों की छतों, बालकनियों और मुख्य द्वारों पर की गई सजावट देखते ही बन रही थी। वहीं, व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाकर दीपावली की खुशियों का इजहार किया। बाजारों में रंगीन रोशनी और सजावटी तोरण द्वारों ने त्योहार की छटा को और निखार दिया।
शहर के नदरई गेट, सहावर गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, लक्ष्मीगंज, गांधी चौक, आवास विकास कॉलोनी और सर्कुलर रोड सहित प्रमुख इलाकों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। रोशनी से जगमगाती सड़कें और सजे हुए बाजार लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे। देर रात तक शहर में दीपावली का उल्लास छाया रहा। घरों और प्रतिष्ठानों की सजावट ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। प्रकाश, खुशियों और उल्लास का यह संगम शहरवासियों के लिए दीपावली की खुशियों को और खास बना गया।

फोटो 30 - दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपकों से सजा कासगंज के प्रभु पार्क। स्रोत : संवाद

फोटो 30 - दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपकों से सजा कासगंज के प्रभु पार्क। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें