फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में विवाद,फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
फोटो56गांव नरदोली में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद आबादी की जमीन के बारे में जांच करते ना
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के गांव नरदोली में शनिवार की रात आबादी की जमीन पर कब्जे को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले व फायरिंग की गई। इस दौरान एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। गांव में फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। पटियाली सीओ व नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया।गांव नरदोली में आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीण अजीत कुमार व रविंद्र के बीच शनिवार की देर रात कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज व लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई। गांव में हुई फायरिंग से ग्रामीण दहशत में आ गए। विवाद में अजीत घायल हो गया। गांव फायरिंग व विवाद की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया। सीओ संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी की। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। युवक के गोली लगने से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व पर दोनों पक्षों में विवाद होने पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें