फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मटर मंडी में वाहनों की कतार, लगा जाम

विज्ञापन
फोटो59मोहनपुरा मटर मंडी में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। मटर मंडी के करीब चार किलोमीटर के दायरे में सिर्फ मटर लदे वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। इससे जाम के हालात बन गए। इससे न केवल यात्रियों बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तड़के हुई रुक-रुककर बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में किसान मटर लेकर मंडी पहुंचे। बारिश के चलते मंडी में कीचड़ जमा हो जाने से व्यापारियों व किसानों को काफी दिक्कतें हुई। मोहनपुरा में स्थाई मंडी परिसर न होने के कारण मटर का व्यापार सड़क पर ही होता है। इसलिए आवक अधिक होने पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कासगंज रोड पर तीन किलोमीटर, सिकंदराराऊ रोड पर दो किलोमीटर, मारहरा रोड पर डेढ़ किलोमीटर और गंगीरी रोड पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

इन दिनों मटर की आवक भी अधिक है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मोहनपुरा के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि कीचड़ और फिसलन के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। माल भरे ट्रक को सड़क पर चढ़ाने में पलटने का खतरा बना रहता है, इसलिए व्यापारी जेसीबी की मदद ले रहे हैं। व्यापारी अमजद अली ने कहा कि भीगा माल खरीदने में डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें