फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकासगंज। पेंशनर्स को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) की नई व्यवस्था के तहत वे घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपना प्रमाण पत्र भेज सकेंगे। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कैंप का शुभारंभ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। यह व्यवस्था विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले पेंशनर्स को नई प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी जाए। साथ ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करने और भेजने की प्रक्रिया भी समझाई जाए।

मंडलायुक्त ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे नई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझें और सीखें। साथ ही परिवार के सदस्यों, परिचितों और अन्य पेंशनर्स को भी इस सुविधा के प्रति जागरूक करें। कैंप में पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन



डिजिटल तकनीक से वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के जीवन को सुगम बनाया जा रहा है। इस व्यवस्था से पेंशनर्स को कोषागार के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। सभी पात्र लोग इस तकनीक को समझें और इसका अधिकतम लाभ उठाएं। - ओपी आर्य, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें