फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी करने वालों से न घबराएं, तुरंत 1930 पर करें कॉल

विज्ञापन
फोटो47मिशन श​क्ति अ​भियान 6.0 जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा व साइबर अपराधा के बा
विज्ञापन
कासगंज। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले साइबर ठगों से निपटने के लिए पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस टीमें गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर ठगी के तरीकों से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि कानून के नाम पर डराने वाली कॉल के झांसे में न आएं और ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को पुलिस टीमों ने जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी।

उन्हें बताया गया कि साइबर ठग फोन या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। वे किसी फर्जी कानूनी मामले में फंसाने या गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं। विश्वास दिलाने और डर पैदा करने के लिए फर्जी वारंट या नोटिस भी दिखाते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर रुपये मांगते हैं। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया कि ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं और न ही किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी विवरण दें। धमकी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न हेल्पलाइन, कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन



मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की विभिन्न हेल्पलाइन, कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की जानकारी भी उन्हें दी जा रही है ताकि वे किसी भी प्रकार के साइबर झांसे में न आएं। - ओपी सिंह, एसपी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें