फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मरीजों में आ रहे मलेरिया, डेंगू के लक्षण, जांच में पुष्टि नहीं

विज्ञापन
फोटो39पवसरा नगरीय स्वास्थ्य उपकेंद्र पर दवा लेने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेला में बदलते मौसम का असर दिखाई दिया। बुखार पीडित मरीजों में 88 मरीजों में मलेरिया, दो मरीज डेंगू के लक्षण के पहुंचे। जांच में पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 54 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। बुखार, सर्दी खांसी सांस और त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन कुमार, एलटी देव प्रकाश, सूर्य प्रताप और एएनएम अनुष्का आदि मौजूद रहीँ।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में 92 मरीज पहुंचे। डॉ. शुभम मंगल और आयुष चिकित्सक डॉ. दुर्गेश वर्मा, डॉ. गीता, ने बुखार, सांस और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम,स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम आस्था,नीतू यादव, महिला स्वास्थ्य परिचारिका ललिता गौतम, रवेंद्र कुमार, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्ता, पावल ढेरा, बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, सैलई सहित अन्य 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
मेला में 808 मरीज आए। इनमें सबसे अधिक 191 मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर आए। इसके अलावा 121 मरीज बुखार के आए। शेष मरीज अन्य बीमारियों के रहे। मरीजों की शुगर, बीपी सहित अन्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें