फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: क्षत्रिय महासभा ने दिया ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का संदेश

विज्ञापन
फोटो 06 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की समीक्षा बैठक में एकता का संकल्प जताते समाज के लोग। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक रहोगे तो सेफ रहोगे का संदेश दिया गया। इस दौरान अमांपुर के आनंदपुर और सोरों के चंदौस गांव से जुड़े दो मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अशोक सिंह सिसोदिया ने की। जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने समाज को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। विजय चौहान ने आनंदपुर गांव के एक मामले में एससी-एसटी अधिनियम के कथित गलत इस्तेमाल और चंदौस गांव में पवन कोरी हत्याकांड से जुड़े मामले में क्षत्रिय समाज के लोगों को गलत तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अशोक सिंह सिसोदिया ने कहा कि आपसी वैमनस्य से समाज की एकजुटता प्रभावित होती है। राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश चौहान ने अशोक सिंह सिसोदिया के करीब 45 वर्षों के समाजसेवा कार्य का उल्लेख करते हुए संगठन के साथ मजबूती से खड़े होने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, अंकित पुंडीर, सचिन पुंडीर, डीएस चौहान, सुधाकर चौहान और इंजीनियर सुनील कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योगपति इंजीनियर सुनील कुमार सिंह पुंडीर को ‘’क्षत्रिय विभूति सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान हिरदेश पुंडीर, इंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, अनिल चौहान, निलेश चौहान, राजीव पुंडीर, देवेंद्र सिंह चौहान, मनोज पुंडीर, राम भरोसे सिंह सिसोदिया और चरण सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें