फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लूटी वृद्ध महिला की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के समय महिला घर पर अकेली खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अभयपुरा निवासी विनोद कुमार ने अमांपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी दर्ज में बताया है कि उनकी मां गांव में अकेली रहती हैं। घटना के समय भी वह घर पर अकेली थीं। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीमें सुरागकसी में लगी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें