कासगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को कासगंज विधानसभा में महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।
रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। रैली के संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार एवं जिला मंत्री प्रीति माहेश्वरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे मील का पत्थर बताया। इस मौके पर अनीता उपाध्याय, कामिनी शर्मा, विजय लक्ष्मी कश्यप, सोनी बाला, प्रियंका पुंढ़ीर, सुधा साहू, महामंत्री आकाशदीप रानू, कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।