फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसे में चालक की गलती से किसी की मौत होने पर सस्पेंड होगा लाइसेंस

विज्ञापन
फोटो29सहायक संभागीय परिवहन अ​धिकारी कार्यालय कासगंज।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज। अब अगर किसी चालक की गलती से एक या उससे अधिक लोगों की मौत होती है तो उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। इस पर अमल करते हुए जिले में पहली कार्रवाई भी कर दी गई है। बीते मार्च माह में हादसे में युवक की मौत के मामले में आरोपी चालक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए शासन सख्त हो गया है। शासन की ओर से नए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। अब सड़क दुर्घटना में चालक की गलती से किसी की एक या अधिक की मौत होने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने पहली कार्रवाई भी कर दी है। बीती मार्च माह में सोरोंजी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में एक आरोपी चालक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई है।
-
जांच में दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई

एआरटीओ ने बताया कि सड़क हादसे में किसी की मौत होने पर मामले की जांच कराई जाएगी। अगर जांच के दौरान चालक की गलती के कारण हादसा होने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ नए नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
एक स्थान पर तीन से अधिक हादसे होने पर बनेगी रिपोर्ट

अब जिले में अगर किसी भी स्थान पर तीन या उससे अधिक सड़क हादसे होते हैं तो उसे सामान्य घटना नहीं माना जाएगा। ऐसे एक्सीडेंट स्पॉटों की स्पेशल रिपोर्ट फाइल होगी। इसमें हादसे की वजह से लेकर जिम्मेदारों तक की परत-दर-परत जांच होगी। संबंधित थाना प्रभारी इस संबंध में लोक निर्माण विभाग एवं एआरटीओ के सहयोग से गहन जांच करेंगे। हादसों के कारणों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को आई रेड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें