फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 16 लाख रुपये से हो रहा भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
फोटो07सोरोंजी के बदरिया में शहीद भगत सिंह पार्क का चल रहा सौंदर्यीकरण कार्य। संवाद - फोटो : मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया स्थित बद्रेश्वर अखाड़े के पास प्राचीन भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अब शीघ्र होने जा रहा है।
विज्ञापन

काफी समय से यह पार्क जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा था। पार्क में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खराब हो रही थी। नगर पालिका की ओर से एक वर्ष पूर्व इस पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कराकर एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए 16 लाख रुपये की राशि जारी कर दी। इस राशि से भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। भगत सिंह पार्क में प्रतिमा के ऊपर छतरी का निर्माण कराकर प्रतिमा को शीशे से कवर्ड करने का काम कराया जा रहा है। पार्क में पत्थर बिछाने व फुलवारी लगाने का कार्य भी होगा। पार्क में बाउंड्री पर स्टील की रैलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों के बैठने के लिए पत्थर की बेंच बनवाई जाएगी व छोटे झूले भी रखे जाएंगे। शहीद भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर जय सिंह, अरुण पुंढीर, दिलीप माहेश्वरी, लक्ष्मण सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें