फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑलराउंडर अश्लेषा मिश्रा यूपी महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने की दौड़ में

विज्ञापन
फोटो 16 - क्रिकेट ​खिलाड़ी अश्लेषा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। पढ़ाई और खेल के बीच शानदार संतुलन बनाते हुए जिले की बेटी अश्लेषा मिश्रा ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिससे पूरे जनपद का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीनियर वर्ग ट्रायल में अलीगढ़ मंडल स्तर पर चयनित होने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो गई हैं।वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहीं अश्लेषा ने मंडल स्तरीय ट्रायल में ऑलराउंडर और विकेटकीपर के रूप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग तीनों विभागों में उनके दमदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल में आयोजित ट्रायल के बाद अश्लेषा को कानपुर में होने वाले अंतिम चयन ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। यूपीसीए की ओर से कमला क्लब, कानपुर में आयोजित इस ट्रायल में प्रदेशभर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहां के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा। अश्लेषा ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार क्रिकेट की बारीकियों पर मेहनत कर रही हैं। विकेटकीपिंग के अलावा मध्यक्रम में तेज बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनकी विशेष पहचान है। नेहरू नगर निवासी उनके पिता अनुपम मिश्र अणु ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत और लगन का परिणाम अब सामने आने लगा है। उन्हें उम्मीद है कि अश्लेषा आगामी ट्रायल में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और परिवार का नाम रोशन करेंगी। बृहस्पतिवार को कानपुर में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेगी। मार्च में मंडलीय ट्रायल के बाद जारी की गई सूची में बेटी का नाम शामिल होने से काफी खुशी मिल रही है।

फोटो 16 - क्रिकेट खिलाड़ी अश्लेषा। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें