फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 101 ब्राह्मणों के गंगा लहरी पाठ से गुंजायमान हुई हरि की पौड़ी

विज्ञापन
फोटो33सोरोंजी के हरि की पौड़ी गंगा में सहस्त्रार्चन में भाग लेते युवा पुरोहित । स्रोत संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गंगा दशहरा पर भक्ति और आस्था का अलौकिक रंग देखने को मिला। श्री गंगा आरती सेवा समिति ने मानस मंदिर के समीप हरि की पौड़ी स्थित मुख्य आरती घाट पर अनुष्ठान आयोजित किए। 101 ब्राह्मण नवयुवकों ने एक स्वर में मां गंगा की स्तुति में गंगा लहरी का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान हरि की पौड़ी मां गंगा के जयकारों से गुंजायमान रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह विद्वान आचार्य सक्षम द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का विधि-विधान से पूजन और पंचाभिषेक कराया गया। इसके बाद मां गंगा का दिव्य सहस्त्रार्चन अनुष्ठान संपन्न हुआ। देर शाम मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। आरती घाट और मानस मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। महाआरती के संपन्न होते ही आतिशबाजी की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जलते हुए दीपकों गंगर में प्रवाहित किया। इसके बाद मानस मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौश्रान गंगा आरती समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, श्रीभगवान उपाध्याय, संजय बडगैयां, अनुराग शर्मा, शिवांशु दुबे, रवि पाराशर, अमित त्रिवेदी, सोमांशु निर्भय, देवांश शर्मा, अंशुल भारद्वाज, विशोक अग्रवाल, शुभम मिश्रा, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें