कासगंज। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित जिला ओलंपिक खेलोत्सव 2025 में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के युवाओं, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शक्ति, तकनीक और खेल भावना का परिचय दिया।
जिला ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ ने कहा कि आर्म रेसलिंग जैसे खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।
संघ के सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि जिला ओलंपिक खेलोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष सुनील गौतम, समन्वयक प्रक्ष सिंह जादौन तथा तकनीकी समिति के सदस्य अभय गुप्ता, मधुर अग्रवाल, अक्षांश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी
सब जूनियर (पुरुष – राइट हैंड):
50 किग्रा – सैफ अली
55 किग्रा – अब्दुल
60 किग्रा – रितिक
65 किग्रा – ओगेश कुमार
जूनियर (पुरुष – राइट हैंड):
55 किग्रा – उन्नत माहेश्वरी
60 किग्रा – कुलश्रेष्ठ कुमार
65 किग्रा – विपुल
90+ किग्रा – आराध्य रोरासन
यूथ (पुरुष – राइट हैंड):
55 किग्रा – हमजा अंसारी
60 किग्रा – बृजेश
65 किग्रा – अरुण ठाकुर
70 किग्रा – सुमित यादव
75 किग्रा – हर्षित
80 किग्रा – कृष्ण कुमार
सब जूनियर (पुरुष – लेफ्ट हैंड):
50 किग्रा – अविनाश
60 किग्रा – देव
जूनियर (पुरुष – लेफ्ट हैंड):
50 किग्रा – फरहान
60 किग्रा – कुलश्रेष्ठ कुमार
69 किग्रा – आयुष कुमार
यूथ (पुरुष – लेफ्ट हैंड):
55 किग्रा – पार्थ गांधी
60 किग्रा – अनुराग पुंधीर
70 किग्रा – अमन कुमार
सीनियर पुरुष वर्ग (राइट हैंड):
60 किग्रा – फरहान
65 किग्रा – विपुल
100 किग्रा – काव्ये
महिला वर्ग:
यूथ (लेफ्ट हैंड) 50 किग्रा – विनीता
जूनियर 50 किग्रा (राइट) – मीनाक्षी
60 किग्रा – कृतिका
70 किग्रा (लेफ्ट व राइट) – क्वीन गार्गी कौशल
यूथ (राइट हैंड) 60 किग्रा – वार्दिनी
55 किग्रा– छाया कुमारी
50 किग्रा –सोनी