फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कांग्रेस ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती

Fri, 23 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो29कासगंज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय स्थित गांधी मूर्ति पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि नेताजी ने देशवासियों में आत्मबल और स्वाभिमान जगाया। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल राजपूत ने बताया कि तुम मुझे खून लो मैं तुम्हें आजादी दूंगा से लाखों भारतीय प्रेरित हुए। बैठक में सत्यप्रकाश गुप्ता, गुलफान सिंह यादव, अमित कुमार एडवोकेट, नूर मुहम्मद नूरी, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, हरिहर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
सोरोंजी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आजादी के महानायक नेताजी के तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारे ने देश भक्तों में जोश भर दिया। इस अवसर जयप्रकाश दुबे, पंकज भार्गव, रेखा पांडेय, रामौतार, भारत निर्भय, भोला तिवारी, तरुण पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सहावर के कटरा बाजार में नेता सुभाष चंद्र बोस सदभावना समिति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। प्रदेश अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रफीक अहमद, रामकिशोर वार्ष्णेय, महेश गोला, कयामुद्दीन सैफी, संजीव गुप्ता, रघुवीर गोला, शाहिद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें