फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरों के बाद आई आफत: भयानक हादसे का शिकार हो गई दूल्हा-दुल्हन, घर की जगह पहुंचे अस्पताल; देखें VIDEO

Wed, 25 Nov 2026 02:17 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के गोरहा के पास दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और अस्पताल में बैठी दुल्हन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में गोरहा के पास बुधवार सुबह दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे बरातियों की कार को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा और दुल्हन समेत कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोरहा चौकी पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन




अलीगढ़ जनपद के छर्रा थाना क्षेत्र में गांव रुखाला निवासी पृथ्वी सिंह के दूसरे नंबर के बेटे सोनू (22) की शादी मंगलवार को सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी रामजीत की तीसरे नंबर की बेटी क्रांति (20) के साथ हुई थी। एक दिन पहले रुखाला गांव से बरात फतेहपुर कला पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार सुबह दूल्हा सोनू अपनी दुल्हन क्रांति को विदा कराकर कार से वापस ले जा रहा था। इसी दौरान गोरहा के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दूल्हा सोनू और दुल्हन क्रांति के अलावा अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी राजू (37) और गांव केतर निवासी हरेंद्र (40) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोरहा चौकी पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। दुल्हन के भाई गुलाब सिंह ने बताया कि अभी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बहन-बहनोई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें