विजेंद्र का बेटा धर्मेंद्र चला रहा था ट्रैक्टर
हादसे के बाद मृतक के परिजन ने बताया कि मुकेश की बुआ के निधन की सूचना मिलने पर सभी लोग विजेंद्र के ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। ट्रैक्टर उसका बेटा धर्मेंद्र चला रहा था। हादसे में विजेंद्र भी घायल है। इसके अलावा ट्रॉली पर हादसे के समय सुकेश पुत्र निरोत्तम, राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप, रेखा पत्नी राजेंद्र, मशालो पत्नी विजेंद्र आदि भी सवार थे।
हवा में कई फीट तक उछले ट्राॅली सवार
मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। अचानक से कपलिंग टूटकर रोड में धंस गया तो ट्रॉली जोरदार झटके के साथ खड़ी होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार लोग कई फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। जबकि कुछ ट्राॅली के नीचे दब गए।
तीन मौतों से गांव में मचा चीत्कार
हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, वैसे ही चीत्कार मच गया। अंतिम संस्कार में गए लोगों के परिजन घटनास्थल और अस्तपाल की ओर दौड़ पड़े। गांव में चीख-पुकार के बीच लोग अपनों के सही-सलामत होने की दुआ करने में लग गए। पटियाली सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची तो वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पर थाना प्रभारी अजयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
">http://