फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूठ कर पत्नी चली गई मायके: इस कदर तनाव में आया पति, फंदे पर लटक दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 17 Nov 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के पिलखुनी गांव में 30 वर्षीय अजय पाल घर में मृत मिले। परिजनों के अनुसार, पत्नी के बच्चों सहित मायके जाने के बाद से वह तनाव में थे। उनके चार छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव पिलखुनी में मंगलवार सुबह एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव पिलखुनी निवासी अजय पाल (30) पुत्र सूबेदार की शादी वर्ष 2018 में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीकन निवासी विनीता देवी के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। इनमें सात वर्षीय बेटी सानवी, पांच वर्षीय बेटा कार्तिक, तीन वर्षीय बेटी अनाया और एक साल की सबसे छोटी बेटी शामिल हैं। परिजन ने बताया कि मार्च 2026 में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव होने के बाद पत्नी बच्चों सहित मायके चली गई थी। इसके बाद से अजय पाल मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजन के अनुसार, वह शराब का सेवन भी अधिक करने लगा था।

मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पिता सूबेदार ने यूपी 112 पर सूचना दी कि उनका बेटा कमरे में मृत अवस्था में मिला है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें