फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मोहनपुरा बाईपास पर बनाया गया कांवड़ रूट डाइवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुरा। प्रशासन द्वारा मिले निर्देशों के क्रम में कस्बा मोहनपुरा में कांवड़ियों को मोहनपुरा बाईपास से गुजारा जाएगा। इसके लिए बाईपास की शुरुआत में अमृत लाइब्रेरी के सामने से डाइवर्जन लागू किया गया है। डिवाइडर और बैनर लगाकर कांवड़ियों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। कांवड़िए और उनके हल्के वाहन बाईपास से होकर राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने होते हुए बाई लेन पर चलेंगे। चौकी प्रभारी डॉ महेश सिंह द्वारा मय पुलिस बल के कांवड़ रूट का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां पूरी कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य यातायात मुख्य बाजार होकर और कांवडिए बाईपास होकर निकलेंगे। आगामी दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गुजरने का अनुमान लगाया गया है। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें