फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
फोटो16-सहावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े मृतक वृद्ध  निरंजन के परिजन । संवाद
विज्ञापन
सहावर। सुन्नगढ़ी क्षेत्र में बाजनगर-मुजफ्फर नगर के मध्य शुक्रवार को प्याऊ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से वृद्ध सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सहावर सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव सुन्नगढ़ी निवासी नेत्रपाल (70)पुत्र कमरसेन शुक्रवार की दोपहर ऑटो में सवार होकर अपने गांव से सोरोंजी के गांव नगरिया अपने साढ़ू अनोखे लाल के घर जा रहे थे। बाजनगर- मुजफ्फर नगर के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से वृद्ध व उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला बदायूं थाना सिविल लाइन के गांव नगला सारकी निवासी ऑटो चालक अमर सिंह पुत्र रामपाल सहित अन्य लोगों के मामूली चोटें आई हैं। ऑटो चालक सुन्नगढ़ी के गांव किसौल से अपने रिश्तेदारों को लेकर बदायूं जा रहा था।
विज्ञापन

वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटा राजेश ने बताया कि पिता नेत्रपाल नगरिया में मौसा के घर जा रहे थे। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद

फोटो16-सहावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े मृतक वृद्ध  निरंजन के परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें