फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर आभूषण चोरी

विज्ञापन
फोटो10सिकंदरपुर वैश्य में एक ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी के बारे  में जांच करती डॉग स्क्वाय - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कैनरा बैंक के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव राजा रिजोला निवासी आदित्य वर्मा पुत्र कौशल वर्मा की कैनरा बैंक के पास राधिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। जब शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो तत्काल इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो तिजोरी और रैक में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
पीड़ित के अनुसार, चोर दुकान से दो किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही सीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें