फोटो17कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना
कासगंज। जवाहर नवाेदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक ली। परीक्षा 7 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा की शुचिता को बरकरार रखने और नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने के पुलिस को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। 2:30 घंटे की परीक्षा में 2226 परीक्षार्थी होंगे शामिल। एसटीडीएम इंटर कालेज सोरोंजी - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज - मक्खनलाल इंटर कॉलेज अमांपुर - श्री गांधी इंटर कॉलेज सहावर - एसएन इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली - पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिढ़पुरा विद्यालय पर परीक्षा आयोजित की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसडीएम सदर संजीव कुमार, एसडीएम सहावर एसएन त्रिपाठी, एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल, बीएसए सूर्यप्रताप सिंह, डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत आदि मौजूद रहेंगे।