फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शिवा एकेडमी ने 167 रन से जेवी एकेडमी को हराया

Wed, 10 Dec 2025 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37आगरा में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच विजेता​ ​खिलाड़ी आदित्य कुमार क
विज्ञापन
कासगंज। जेवी स्पोर्ट्स हब आगरा में तीन दिवसीय मैच सीरीज का आयोजन किया गया। पहले मैच में शिवा एकेडमी ने जेवी एकेडमी को 167 रन से मात दी।
विज्ञापन

शिवा एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 45 ओवर के मैच में ओपनर बल्लेबाज योगेंद्र टेनी ने 87 बॉल खेलकर 107 रन बनाए। वहीं, युग राजपूत ने 67 गेंद में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। टीम के बल्लेबाजों ने 45 ओवर खेलकर दूसरी टीम के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जेवी एकेडमी की टीम 24.3 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज ऐश्वर्या तिवारी 60 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। शिवा एकेडमी के बॉलर आदित्य कुमार 8.3 ओवर में 7 बल्लेबाजों को आउट करके मैन ऑफ द मैच रहे। शिवा क्रिकेट अकेडमी ने 167 रन से मैच जीत लिया। अंपायरिंग की भूमिका में नितिन कुमार व नैतिक कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें