फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रांसफाॅर्मर पर लगाए कूलर, घटेगा दबाव

विज्ञापन
फोटो15कासगंज में गर्मी के दौरान तापमान बढ़ने पर   प्रभुपार्क उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर पर को ठ
विज्ञापन
कासगंज। लगातार बढ़ते तापमान का असर बिजली व्यवस्था पर साफ दिख रहा है। अत्यधिक लोड के कारण पिछले एक माह में 100 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभाग ने कई स्थानों पर कूलर लगाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों, दुकानों और कार्यालयों में एसी, कूलर जैसे विद्युत उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इससे बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और ट्रांसफाॅर्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिले में करीब 2.25 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिन्हें 24 उपकेंद्रों से बिजली मिलती है।
छोटे-बड़े करीब 15 हजार ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, जिनमें से कई पुराने हो चुके है और ओवरलोड झेल रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर अधिक गर्म होने से फुंक रहे हैं, जिससे कई घंटे बिजली बाधित हो रही है। खराब ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने और मरम्मत करने में विभागीय कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं। विद्युत निगम उपकेंद्रों पर बड़े ट्रांसफाॅर्मरों पर कूलर लगाकर तापमान नियंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि गर्मी में ओवरलोड की स्थिति से निपटने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। पांच स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर भी रखवाए गए हैं। इसके अलावा, तेल की मात्रा और तकनीकी जांच भी नियमित रूप से कराई जा रही है। इन उपायों से गर्मी के मौसम में लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
-
इन स्थानों पर रखवाए हैं अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर
नदरई गेट चुंगी, गांधी मूर्ति, आवास विकास कॉलोनी के सुभाष पार्क, अब्दुल कलाम पार्क, बस स्टैंड पर एडिशनल ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। वहीं मालगोदाम चौराह, विश्वबैंक कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, पीएलजीसी कॉलोनी में ट्रांसफाॅर्मर लगाए हैं।
-
फैक्ट फाइल
-14 स्थानों पर ट्रांसफार्मर की 100 से 250 की क्षमता वृद्धि
- 52 स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाए हैं
-87 स्थानों पर 25 से 63,63 से 100 और 16 से 25 के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि

रात में तीन घंटे मिल रही बिजली
सोरोंजी। विकास खंड के कई गांवों में रात्रि में एक हफ्ते से महज तीन घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही हैं। कूलर, पंखे, फ्रिज आदि जैसे उपकरण सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। गांव आनंदीपुर, नगला बरी, नगला नाई, बरकुला में विद्युत समस्या एक हफ्ते से भी अधिक समय से बनी हुई है। ग्रामीण निरंजन, नत्थूलाल, धर्मदेव, सत्यनारायण आदि ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें