फोटो32कासगंज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में मंचासीन एमएसएमई असिस्टेंट डायरेक्टर अवधेश कु
कासगंज। लघु उद्योग भारती ने उद्यमिता जागरूकता विषय पर कार्यक्रम का एक होटल में आयोजन किया। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई अवधेश कुमार ने एमएसएमई के लिए जारी विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर अवधेश कुमार ने उद्योग पंजीकरण की प्रक्रिया, बैंक ऋण, क्रेडिट गारंटी, वित्तीय सहायता, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन एवं उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं पर जानकारी दी। एलडीएम वीर सिंह, जिला उद्योग केंद्र के सुधीर चंद्र गर्ग ने भी योजनाएंओं की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी और महामंत्री नवीन अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने विचार व्यक्त किए। ब्रज संभाग सचिव अमलेंदु शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और लघु उद्योग भारती के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को लघु उद्योग भारती की नई पिन भी वितरित की गई। मंच संचालन वैभव बिड़ला ने किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर शर्मा ,अचिंत्य गर्ग, गौरीशंकर शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, चंद्रेश माहेश्वरी,अनूप गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी, रामानंदन वार्ष्णेय, अरुण माहेश्वरी, दीपक गोयल, मनोज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
दो कारोबारियों के निधन पर मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कासगंज। लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में फर्नीचर कारोबारी राधाकृष्ण गोयल एवं फर्नीचर कारोबारी हृदेश गुप्ता के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।