फोटो11जिला अस्पताल पर पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
कासगंज। जिले में मौसम के अचानक बदलने के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया और सांस की तकलीफ जैसी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले तीन दिनों में जिला अस्पताल में लगभग डेढ़ हजार मरीज इन बीमारियों से प्रभावित होकर उपचार के लिए पहुंचे हैं।जिले में इन दिनों संक्रामक रोगों का प्रभाव तेजी से फैल रहा है। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। बाल रोग विभाग रोग में बच्चों व अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन बातों का रखें ध्यान
-हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं
-साफ-सुथरे कपड़े पहनें और मौसम अनुसार गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें
-भारी भीड़ से बचें और घर के अंदर सफाई बनाए रखें
-ठंडी हवा और धूल-मिट्टी से बचें
-समय पर पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक आहार लें
- दस्त या उल्टी हो तो तुरंत ओआरएस घोल का सेवन करें
वर्जन
बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। लक्षणों को नजर अंदाज न करें। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस